---विज्ञापन---

Video: सूर्य गोचर से जागी इस राशि के लोगों की किस्मत, बैंक-बैलेंस के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा!

Surya Gochar 2024: आत्मा के कारक ग्रह सूर्य को ग्रहों के अधिपति का स्थान प्राप्त है। 16 अगस्त को सूर्य ने एक बार फिर अपनी चाल बदली थी, जिसके कारण कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उस एक राशि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जातक आने वाले 10 दिन में मालामाल हो सकते हैं।

सूर्य देव हुए मेहरबान!
---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 अगस्त 2024 को शाम में 7 बजकर 53 मिनट पर सूर्य देव ने अपनी स्वराशि सिंह में गोचर किया था। इससे पहले वो कर्क राशि में विराजमान थे। सिंह राशि में से निकलकर सूर्य देव 16 सितंबर 2024 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन इस बीच दो बार सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले 30 अगस्त को सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश होगा। फिर उसके बाद 13 सितंबर को सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में कदम रखेंगे। सूर्य की हर बार चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन में समय-समय पर बदलाव आएगा।

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको उस एक राशि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जीवन में 16 जुलाई को हुए सूर्य गोचर से पॉजिटिव बदलाव आया है। इसी के साथ पंडित सुरेश पांडेय आपको उन प्रभावशाली उपायों के बारे में भी बताएंगे, जो 31 अगस्त से पहले करने लाभदायक रहेंगे। यदि आप भी जानना चाहते हैं उन राशियों के बारे में, जिनका सूर्य गोचर से बैंक-बैलेंस और मान-सम्मान बढ़ेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें। 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 28 नवंबर से पहले ये 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल! ज्ञान के कारक ग्रह की चाल बदलते ही होगा भाग्योदय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2024 06:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola