---विज्ञापन---

Video: रविवार को अर्घ्य देते समय बोलें ये मंत्र; 12 राशियों से प्रसन्न होंगे सूर्य देव, बरसेगा धन!

Ravivar Ke Upay: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करना और अर्घ्य देना अतिशुभ माना जाता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के प्रभावशाली उपाय और मंत्रों के बारे में।

सूर्य देव को ऐसे करें प्रसन्न?

Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है। रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव का है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से सूर्य देव की उपासना करता है, उसकी कुंडली में आत्मा के कारक ग्रह सूर्य की स्थिति प्रबल होती है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर सूर्य देव का आशीर्वाद रहता है, उसे जीवन में बहुत ही जल्दी कामयाबी मिलती है। सेहत अच्छी रहती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। वहीं इसके कमजोर होने से सिर दर्द, आंखों की परेशानी और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य देने से ग्रहों के राजा को प्रसन्न किया जा सकता है। खासतौर पर रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य देना शुभ होता है। भगवान सूर्य को अर्घ्य यानी जल चढ़ाने से जीवन में सुख-शांति, सफलता, खुशहाली, धन-धान्य और समृद्धि का वास होता है। साथ ही व्यक्ति की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको सूर्य को अर्घ्य देने के नियम और उन उपायों व मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं उन खास मंत्रों के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: राशि अनुसार जानें कल कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, पढ़ें लव राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 18, 2024 04:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola