kangana ranaut supriya shrinate
विज्ञापन

Video : कंगना के इस बयान पर फिर मचा बवाल, सुप्रिया श्रीनेत ने उठा दिए बड़े सवाल

Supriya Shrinate Slammed Kangana Ranaut: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक बार फिर भाजपा की सांसद कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार श्रीनेत ने कंगना पर जातीय जनगणना का विरोध करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला समझने के लिए देखिए ये स्पेशल वीडियो स्टोरी।

Kangana Ranaut vs Supriya Shrinate : कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आज यानी बुधवार को भाजपा नेता कंगना रनौत को निशाने पर लिया। श्रीनेत ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना के सख्त खिलाफ है, यह बात मैंने नहीं बल्कि कंगना रनौत ने कही है। दरअसल, कंगना रनौत आज न्यूज24 से एक्सक्लूसिव बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उनसे जातीय जनगणना पर भी सवाल पूछा गया।

इस सवाल पर कि क्या देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए, कंगना ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। कंगना की इसी बात को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने उन्हें घेरा है और सवाल उठाए हैं। बता दें कि सुप्रिया श्रीनेत और कंगना रनौत के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर नया नहीं है। भाजपा ने जब मंडी से कंगना को प्रत्याशी घोषित किया था तब भी इसे लेकर श्रीनेत के बयान ने खूब विवाद मचाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ