हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: महिला ने मांगा 500 करोड़ गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट ने ये दिया फैसला

अदालत ने दंपति की शादी को खत्म करने का आदेश देते हुए कहा कि अब दंपति के रिश्तों में इतनी दरार आ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता।

विज्ञापन

Video:  सुप्रीम कोर्ट में एक महिला ने पति से 500 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की। पेश याचिका में महिला ने कहा कि उसके पति का अमेरिका और इंडिया में कारोबार है। उसके पति की करीब 5000 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि ने कोर्ट ने सुनवाई के बाद पति को 12 करोड़ रुपये का भुगतान देने का आदेश दिया।

शीर्ष अदालत में न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने दंपति की शादी को खत्म करने का आदेश देते हुए कहा कि अब दंपति के रिश्तों में इतनी दरार आ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इससे पूर्व पुणे की अदालत ने मामले में 10 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता का आकलन किया है, जिसे स्वीकार किया जाता है और दो करोड़ रुपये याचिकाकर्ता को एक फ्लैट खरीदने के लिए अलग से दिए जाएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola