Supreme Court CJI DY Chandrachud: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ एक वकील पर भड़क उठे। इसके बाद उसकी याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही 5 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोक दिया। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने वकील को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि वकील किसी प्राईवेट पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है।
वकील को फटकार लगाते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि जनहित याचिका का दुरुपयोग किया जा रहा है। वकील ने जनहित याचिका दायर कर निर्यात प्रोत्साहन क्षेत्र की प्रक्रिया पुस्तिका की अध्याय 25 को चुनौती दी थी। इस पर सीजेआई ने कहा कि आप निर्यात प्रोत्साहन क्षेत्र में प्रक्रिया आदि की पुस्तिका को चुनौती दे रहे हैं। सीजेआई ने कहा कि यह सब किसी प्राइवेट पार्टी के इशारे पर किया जा रहा है। अब ये सब नहीं चलेगा। हम आपको 5 लाख रुपये का नोटिस भेज रहे हैं।
सीजेआई ने ये भी कहा कि आप बहस करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन आपने चूंकि ये सब निजी कम्पनी के कहने पर किया है इसलिए हम आपको हम आपको पांच लाख रुपये का नोटिस देंगे। सीजेआई से फटकार लगने के बाद वकील ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। इसके बाद कोर्ट की ओर से याचिका को खारिज कर दिया गया।
संबंधित खबरें
हार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
5 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
7 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
7 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 days agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines