सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़

Video: आम लोगों का संविधान पर कैसे होगा विश्वास? सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस ने कही बड़ी बात

Supreme Court Chief Justice DY Chandrachud: सीजेआई ने ढाका में कहा कि भारत और बांग्लादेश अपने यहां संवैधानिक और ज्यूडिशियल सिस्टम को सुरक्षित रखे हुए हैं। आगे वह बोले कि दोनों ने अपने संविधान को जीवित दस्तावेज के रूप में मान्यता दी है। वह बोले-आम लोगों का संविधान पर तभी विश्वास पैदा होगा, जब सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सिविक एजेंसियां और प्रशासन समय-समय पर इसके लिए आगे आता रहें।

Supreme Court Chief Justice DY Chandrachud:  सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अदालतों को टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा यूज करना चाहिए। वह ढाका में दो दिवसीय एक सेमिनार में बोल रहे थे। सेमिनार का विषय था- इक्कीसवीं सदी में दक्षिण एशियाई संवैधानिक न्यायालय: बांग्लादेश और भारत से सबक। सीजेआई ने कहा कि भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में कोर्ट सिस्टम आम लोगों पहुंचने के लिए टेक्नोलॉजी का ज्यादा यूज करना चाहिए। सम्मेलन में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हुईं।

विज्ञापन

आगे आकर काम करना होगा 

सीजेआई ने कहा कि भारत और बांग्लादेश ने अपने संविधान को जीवित दस्तावेज के रूप में मान्यता दी है। दोनों अपने यहां संवैधानिक और ज्यूडिशियल सिस्टम को सुरक्षित रखे हुए हैं। सीजेआई ने आगे कहा कि संविधान को लोगों के जीवन तक ले जाना अदालतों की जिम्मेदारी है। वह बोले आम लोगों का संविधान पर तभी विश्वास पैदा होगा, जब सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सिविक एजेंसियां, संसद और जांच एजेंसियां समय-समय पर आगे आकर काम करती रहेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ