Sunita Kejriwal, wife of Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

Elections: केजरीवाल की गैरमौजूदगी में सुनीता संभालेंगी AAP का चुनावी अभियान; कल यहां करेंगी रोड शो

Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी अब आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालने जा रही हैं। इसे लेकर कल यानी शनिवार से उनके रोड शो की शुरुआत होगी। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और गुजरात में भी वह रोड शो करेंगी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल इस समय कथित शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं।

Lok Sabha Election 2024:  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस वजह से लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी पार्टी के चुनाव अभियान पर एक तरह से ग्रहण लग गया था। लेकिन अब केजरीवाल की गैरहाजिरी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) पार्टी के चुनाव अभियान की कमान संभालने जा रही हैं।

विज्ञापन

आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुनीता, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अभियान में शामिल होंगी। इसके तहत वह कई रोड शो (Sunita Kejriwal Road Show) करेंगी। ये रोड शो दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में किए जाएंगे। इस दौरान वह लोगों से केजरीवाल को आशीर्वाद देने की अपील करेंगी और चुनाव प्रचार भी करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ