हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: मेलबर्न में बड़ी गलती कर बैठे हैं कप्तान रोहित! टीम इंडिया का हो सकता है भारी नुकसान

मेलबर्न टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा बड़ी गलती कर बैठे हैं, जिसका नुकसान भारतीय टीम को उठाना पड़ सकता है। टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आया।

विज्ञापन
Rohit Sharma

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आई। कंगारू बल्लेबाजों ने पूरे दिन जबरदस्त बल्लेबाजी की और दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 311 रन लगा दिए हैं। अहम टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया। वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल करने की खातिर कप्तान रोहित ने शुभमन गिल को बाहर का रास्ता दिखा दिया।


रोहित का यह फैसला हर किसी की समझ से परे नजर आया। मेलबर्न की बैटिंग पिच पर गिल टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते थे। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी भारतीय कप्तान के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। गावस्कर ने गिल को ड्रॉप करने के फैसले पर हैरानी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सुंदर को टीम में लाने के लिए नीतीश रेड्डी को बाहर बैठाना चाहिए था, क्योंकि वह नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हैं। टेस्ट के पहले दिन सुंदर गेंद से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और 12 ओवर में सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें