सुनहरी बाग मस्जिद

दिल्ली में कहां है 150 साल पुरानी सुनहरी बाग मस्जिद? जिसे हटाएं या नहीं आम लोगों से मांगे गए सुझाव

NDMC Sunehri Bagh Mosque: दिल्ली नगर पालिका परिषद ने नोटिस जारी कर लोगों से मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित सुनहरी बाग मस्जिद को हटाने के संबंध में आपत्तियां और सुझाव देने की अपील की है। मस्जिद के इमाम ने इस मामले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

NDMC Sunehri Bagh Mosque:  150 साल पुरानी सुनहरी बाग मस्जिद, जो इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर आम लोगों से मस्जिद को हटाने के संबंध में आपत्तियां और सुझाव देने की अपील की है। इस आदेश को मस्जिद के इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन

मस्जिद पक्ष ने दी कोर्ट में चुनौती

हाई कोर्ट में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि एनडीएमसी के निर्देश को चुनौती देने वाली याचिका निरर्थक है। चूंकि यह मसला पहले से ही दिल्ली की विरासत संरक्षण समिति (एचसीसी) के समक्ष विचाराधीन है। ऐसे में याचिका खारिज की जाए। वहीं, इमाम के वकील ने कोर्ट में कहा कि वह एनडीएमसी की कार्रवाई की वैधता को चुनौती दे रहे हैं। बता दें यह मस्जिद मोतीलाल नेहरू मार्ग पर है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह मस्जिद सड़क के बीचोंबीच है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ