हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

केजरीवाल के बाद अब 'दीदी' की बारी! BJP ने दे डाली चेतावनी

This browser does not support iframes.

Sukant Majumdar
विज्ञापन

Lok sabha election 2024: पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भी देश की राजधानी दिल्ली जैसा दृश्य देखने को मिल सकता है। बता दें गुरुवार को ईडी ने शराब नीति घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गर्म हो गई है।

तृणमूल कांग्रेस ने किया पलटवार

सुकांत मजूमदार ने अपने बयान में कहा कि फरवरी 2024 में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। यह स्पष्ट करता है कि यदि आप भ्रष्टाचार में शामिल हैं तो मुख्यमंत्री होने से आपको किसी तरह की छूट नहीं मिलती है। सुकांत मजूमदार के बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी हार के डर को दिखाता है।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola