Suhani Bhatnagar

'दंगल गर्ल' की 'सुहानी' जिंदगी अचानक कैसे बन गई थी दर्दनाक? मां-बाप ने किए सनसनीखेज खुलासे

Suhani Bhatnagar Parents Interview: सुहानी भटनागर के माता-पिता ने उसकी जिंदगी के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि सुहानी की जिंदगी बेहद खुशनुमा थी, लेकिन वह अचानक कैसे इतनी दर्दनाक बन गई कि उसकी जान ही ले ली। सुहानी ने आमिर खान की दंगल मूवी में किरदार निभाया था, लेकिन जिंदगी का ‘दंगल’ वह कैसे हार गई?

Suhani Bhatnagar Parents Interview: बॉलीवुड मूवी दंगल में Aamir Khan की छोटी बेटी का किरदार निभाने वाली Suhani Bhatnagar ने 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दोपहर के समय दुनिया को सुहानी की मौत के बारे में पता चला। शाम को हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-15 के अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का अंतिम संस्कार किया गया।

सुहानी के पिता पुनीत भटनागर इंजीनियर हैं। सुहानी की मां भी इंजीनियर थीं, लेकिन बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। वहीं अब बेटी की मौत ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। सुहानी के माता-पिता कहते हैं कि उन्होंने बेटी को बड़े नाजों से पाला, लेकिन एक बीमारी ने उसे दर्दनाक मौत दी और हमें कभी न भरने वाल जख्म दिया।

सुहानी ने पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक पहचान बनाई थी, लेकिन अपनी निजी जिंदगी का ‘दंगल’ वह हार गई, दुनिया को छोड़कर चली गई। सुहानी के बारे में उनके माता-पिता ने कई खुलासे किए और बताया कि कैसे उसकी ‘सुहानी’ जिंदगी दर्दनाक बन गई थी, सुनें स्पेशल रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ