Video: राशा थडानी से अनन्या पांडे तक, अवॉर्ड शो में इन हसीनाओं ने चुराई लाइमलाइट

मुंबई में गुरुवार रात हुए स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड में बॉलीवुड से टीवी इंडस्ट्री तक हसीनाएं अपने स्टनिंग लुक से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती दिखीं। देखें वीडियो…

style icon awards rasha thadani to disha patani bollywood tv celebs stunning looks viral

मुंबई में बीती रात स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड शो रखा गया जिसमें बॉलीवुड हसीनाएं अपने बोल्ड आउटफिट से रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरती हुई नजर आईं। एक-एक करते हुए ये एक्ट्रेस अवॉर्ड नाइट में पहुंची और अपनी अदाओं से सारी लाइमलाइट चुरा ले गईं। फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली राशा थडानी अवॉर्ड शो में ब्लैक आउटफिट से बिजलियां गिराती हुईं नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ दिशा पाटनी ने सिल्वर शिमरी गाउन पहनकर एंट्री ली। इस आउटफिट में दिशा काफी गॉर्जियस नजर आईं।

टीवी हसीनाओं ने लगाए चार चांद

बी-टाउन हसीनाओं को टक्कर देने के लिए टीवी हसीनाएं भी पहुंची। रेड गाउन में हिना खान बेहद खूबसूरत दिखीं जबकि तेजस्वी प्रकाश और जैस्मिन भसीन भी अपनी दिलकश अदाओं से पैपराजी का ध्यान खींचती दिखीं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर्स भी रेड कार्पेट पर सज-धज कर पहुंचे। वीर पहाड़िया, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, करण कुंद्रा से लेकर करणवीर मेहरा तक इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बनें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ