Delhi news

MBA Student ने हॉस्टल से लगाई छलांग, छात्रों ने लगाए बड़े इल्जाम

Indraprastha University: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के MBA के छात्र ने अपने हॉस्टल से कूदकर जान दे दी। छात्र की मौत के बाद दूसरे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Indraprastha University: द्वारका सेक्टर-16 स्थित इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र मे आत्महत्या कर ली। ये घटना रविवार शाम की है। छात्र की पहचान बिहार के वैशाली के राजा पाकर के गौतम कुमार के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक, छात्र पर ड्रग्स लेने का इल्जाम लगा था, जिसके चलते वो परेशान था। परिवार वाले छात्र के हॉस्टल पहुंचे हुए हैं, उनका कहना है कि अभी तक उनके बेटे को लेकर कोई सही जानकारी नहीं दी गई है। परिवार ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि इतना वक्त गुजरने के बाद भी छात्र की बॉडी तक नहीं दिखाई गई है।

25 वर्षीय एमबीए छात्र की इस तरह से मौत के बाद दूसरे छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि गौतम कुमार को किसी तरह की कोई गलत आदत नहीं थी। छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि मौत से पहले वो बहुत परेशान था, और वॉर्डन से भी बात करना चाहता था। लेकिन उससे बात नहीं की गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ