हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO: स्टीव स्मिथ ने चकनाचूर किए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंका में आया दिग्गज खिलाड़ी का 'भूचाल'

Steven Smith: स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच में कई नए रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। उन्होंने कई महान खिलाड़ियों का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है।

विज्ञापन

Steven Smith: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और टेस्ट क्रिकेट में कई कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 15वें खिलाड़ी भी बने। इसके अलावा टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का 35वां शतक बनाया और इसके साथ ही वह सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दुनिया के 7वें बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने ग्रेट सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम टेस्ट में 34 शतक दर्ज हैं।

उन्होंने अपनी 205वीं टेस्ट पारी में 10 हजार रन पूरे किए। इसके अलावा सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले वह दुनिया के पांचवें बल्लेबाज भी बने। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बैटर भी बन चुके हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वह 104 रन बनाकर नाबाद हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें;- Ranji Trophy: बचपन के किस दोस्त को विराट कोहली ने लगाया गले? तस्वीरों में देखें याराना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें