Cricket News (43)
विज्ञापन

SRH के इन 5 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, काव्या मारन ले सकती हैं बड़ा एक्शन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। टीम के कई खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा नहीं कर सके। ऐसे में अब टीम की मालकिन काव्या मारन बड़ा एक्शन ले सकती हैं।

IPL 2025: आईपीएल 2024 का फाइनल खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में खराब रहा। टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई। हालांकि इस टीम में दुनिया के कई स्टार खिलाडी मौजूद थे। लेकिन इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। हालांकि आगामी सीजन से पहले 5 खिलाड़ियों को सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज कर सकती है। इन खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी के लिए खासा कमाल नहीं किया। लिस्ट में पहला नाम अभिनव मनोहर का है। उन्होंने खेले गए 8 मैच में 61 रन बनाए थे।

वहीं अर्थव तैयडे को भी एक मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन उन्होंने केवल 13 रन बनाए। सचिन बेबी भी 1 मैच में केवल 7 रन बनाने में सफल रहे। वहीं वियान मल्डर के भी बल्ले से 1 मैच में 9 रन निकले, जबकि राहुल चाहर भी इस सीजन खासा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 1 मैच में 0 विकेट लिया। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ