हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'राकेश टिकैत पर हमला करने वाले आतंकी...', महापंचायत में गरजीं सपा सांसद इकरा हसन

सपा सांसद इकरा हसन ने आज मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में बड़ा बयान दिया। सपा सांसद ने टिकैत पर हमला करने वालों को आतंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने काम को अंजाम दिया वे किसी आतंकी से कम नहीं है।

विज्ञापन
Ikra Hasan statement Rakesh Tikait attack

सपा सांसद इकरा हसन ने राकेश टिकैत पर हमला मामले में बड़ा बयान दिया है। सपा सांसद ने मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में कहा कि पूरे समाज में एकता का संदेश देने के लिए बाबा राकेश टिकैत कार्यक्रम में गए। वहां पर जिन लोगों ने यह बर्बरता दिखाई, जिन लोगों ने इस काम को अंजाम दिया वो किसी आतंकी से कम नहीं है। हम उसका पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं।

बता दें कि पहलगाम हमले के विरोध में मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें हिस्सा लेने के लिए राकेश टिकैत भी पहुंचे। इस दौरान उनका जबरदस्त विरोध हुआ और उनके साथ धक्कामुक्की हुई। इस दौरान उनकी पगड़ी उछल गई। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं इकरा हसन ने क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें