हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सोनम कपूर ने मां के 60वें जन्मदिन पर दिखाया लाडले का मुखड़ा, वायु का चेहरा रिवील

सोनम कपूर ने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। मां के जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने लाडले के भी दीदार करवा दिए हैं।

विज्ञापन
Sonam Kapoor File Photo

सोनम कपूर की मां सुनीता ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर मां को खास अंदाज में विश किया। एक्ट्रेस ने प्यार भरे नोट के साथ ढेर सारी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में सोनम का लाडला वायु अपनी नानी के साथ नजर आ रहा है। आपको बता दें, सोनम ने आज तक अपने बेटे का चेहरा दुनिया से छिपाया हुआ था, लेकिन इस पोस्ट से वायु का फेस रिवील हो गया।

करीब 2 साल से सोनम कपूर बेटे का चेहरा छुपाने में कामयाब रहीं, लेकिन इस पोस्ट से वायु का फेस रिवील हो गया है। ज्यादातर तस्वीरों में वायु की बैक साइड ही नजर आ रही है। हालांकि, एक फोटो ऐसी भी है जहां वायु का क्यूट चेहरा दुनिया के सामने आ गया। अब उन्होंने जाने-अनजाने में फैंस की ख्वाहिश पूरी कर दी है। अब वायु की मासूमियत देख फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola