Video: कैसा होगा Sonakshi Sinha की शादी का जोड़ा? एक्ट्रेस ने खुद किया रिवील
Author: Ishika Jain
Jun 15, 2024 04:42 PM IST
Sonakshi Sinha Wedding Outfit: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने रूमर्ड लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी रचा सकती हैं। इनके वेडिंग कार्ड से लेकर वेन्यू और मेहमानों तक कई डिटेल्स सामने आ रही हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट को लेकर भी अपडेट सामने आया है। जहीर इकबाल की दुल्हनिया क्या पहनने वाली हैं उसका खुलासा हो गया है।
खुद एक बार सोनाक्षी ने रिवील किया था कि वो जब शादी करेंगी तो वो कैसी ब्राइड बनेंगी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो बस कम्फर्टेबल रहना चाहती हैं। ऐसे में वो बेहद सिंपल ब्राइड बनना पसंद करेंगी। ये सुनकर तो ऐसा लग रहा है जैसे उनका लुक काफी सिंपल रहेगा। हो सकता है कि सोनाक्षी लाल रंग का भारी जोड़ा छोड़ कोई पेस्टल आउटफिट पहनें, वो भी हल्का-फुल्का। खैर अब वो क्या पहनने वाली हैं ये तो उनकी शादी के दिन ही पता चल पाएगा।