Video: सोनाक्षी की शादी की रस्मों से भाइयों ने क्यों बनाई दूरी? किसने निभाया फर्ज?
Author: Ishika Jain
Jun 24, 2024 04:26 PM IST
Sonakshi Sinha Wedding Controversy: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने सात साल के इंतजार के बाद 23 जून को आखिरकार बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचा ही ली। इस दौरान एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आईं। कई बार उन्हें खुशी के आंसू बहाते हुए देखा गया। शादी और रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा को अपने मां और पिता का खूब प्यार मिला। पेरेंट्स ने नाराजगी मिटाकर अपनी बेटी की खुशियों को चुना, जिसके बाद सोनाक्षी हर वक्त स्माइल करती दिखीं, लेकिन उनकी ये खुशियां फिर भी अधूरी थीं।
दरअसल, एक्ट्रेस के दोनों भाई उनकी शादी की रस्मों से दूर ही नजर आए। लव तो अपनी बहन से इतना गुस्सा हैं कि वो न तो शादी में दिखे और न ही रिसेप्शन का हिस्सा बने। हालांकि, कुश को शादी में मेहमानों की तरह शामिल होते हुए देखा गया था। कुश बहन की खुशियों का हिस्सा तो बने लेकिन शादी की रस्मों का नहीं। दरअसल, सोनाक्षी को जब फूलों की चादर में लाया जा रहा था तो भाई का फर्ज सोनाक्षी के दोनों भाइयों को छोड़, उनके बेस्ट फ्रेंड निभाते दिखे। अब लोग कई सवाल उठा रहे हैं।