हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या है पटौदी खानदान की 'पीली कोठी' की भूतिया कहानी? Soha Ali Khan ने बताया रातों-रात क्यों की थी खाली?

पटौदी खानदान का एक ऐसा महल है, जिस पर भूतों ने कब्जा किया हुआ है। यहां कुछ ऐसी चीजें हुईं कि सैफ अली खान के परिवार को वो महल छोड़कर भागना पड़ा।

विज्ञापन
soha ali khan File Photo

पटौदी खानदान से जुड़ी एक ऐसी बात है जो आज तक लोगों को पता नहीं होगी। सैफ अली खान के महल में भूतों का साया है। ये खुद एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हालिया इंटरव्यू में रिवील किया है। अब सोहा ने पुश्तैनी महल में हुए खौफनाक हादसे का खुलासा किया है, जिसके बाद उनका परिवार रातों-रात उस महल को छोड़कर चला गया था। ये पटौदी पैलेस नहीं, बल्कि उसी के पास मौजूद पीली कोठी है, जो अब खंडर हो गई है।

सोहा ने बताया कि पटौदी पैलेस से पहले उनका परिवार पीली कोठी में रहता था। एक रात अचानक सबने अपना सामान बांधा और वहां से निकल गए क्योंकि वहां सुपर नैचुरल पॉवर थी। उन्होंने बताया कि उस महल में रहने वाले लोगों को भूतों से थप्पड़ पड़ते थे। भूत मारता था और हाथ के निशान चेहरे पर छप जाते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी परदादी को भूत ने थप्पड़ मारा था। हालांकि, सोहा को कन्फर्म नहीं है कि उस वक्त ऐसा हुआ भी था या नहीं। ये बात अलग है कि आज तक लोग उस जगह पर नहीं रह रहे और ना ही कोई उस पर कब्जा कर रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola