हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: टीम इंडिया के ODI सिलेक्शन पर सामने आए 6 बड़े अपडेट! गिल-अय्यर बाहर, इस खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी

Team India ODI Selection: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है. शुभमन गिल एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो चुके हैं ऐसे में टीम की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी यह देखना दिलचस्प होगा. ऋषभ पंत की वनडे टीम में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन
Team India ODI

Team India ODI Selection: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है. शुभमन गिल एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो चुके हैं और टी-20 में भी उनका खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान केएल के हाथों में सौंपी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: वनडे और टी-20 टीम में कौन करेगा शुभमन गिल को रिप्लेस? रेस में सबसे आगे ये 3 नाम

इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की सुविधाएं भी टीम को इस सीरीज में नहीं मिल पाएगी. अय्यर की जगह पर नंबर चार की भूमिका में ऋषभ पंत नजर आ सकते हैं. पंत लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. इसके साथ ही गिल की जगह पर यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. तिलक वर्मा के सिलेक्शन को लेकर भी चर्चा चल रही है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होना है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola