IND vs SA: वनडे और टी-20 टीम में कौन करेगा शुभमन गिल को रिप्लेस? रेस में सबसे आगे ये 3 नाम

Shubman Gill Replacement: शुभमन गिल की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. गिल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज में खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. गिल को रिप्लेस करने की रेस में तीन खिलाड़ी सबसे आगे चल रहे हैं. माना जा रहा है कि गिल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज तक फिट हो पाएंगे.

Shubman Gill

Shubman Gill

Shubman Gill Replacement: शुभमन गिल की इंजरी को लेकर जो अपडेट सामने आया है वो बिल्कुल भी खुश करने वाला नहीं है. माना जा रहा है कि गिल अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

विज्ञापन

शुभमन को पहले टेस्ट में बैटिंग के दौरान गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. अब सवाल यह है कि अगर गिल वनडे और टी-20 में भी नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह टीम में किसे मौका मिलेगा. गिल को रिप्लेस करने के लिए ये तीन खिलाड़ी रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

शुभमन गिल को रिप्लेस करने की रेस में यशस्वी जायसवाल का नाम लिस्ट में सबसे आगे माना जा रहा है. यशस्वी वनडे में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. यशस्वी की हालिया फॉर्म भी अच्छी है और सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम मैनजेमेंट उन पर भरोसा दिखा सकता है. इसके साथ ही उन्हें टी-20 टीम में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत

शुभमन गिल के वनडे और टी-20 टीम से बाहर होने की सिचुएशन में ऋषभ पंत को टीम में जगह मिल सकती है. पंत लंबे समय से वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं. पंत अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. यही कारण है कि सिलेक्टर्स उन पर भरोसा जताने के बारे में सोच सकते हैं. पंत का रिकॉर्ड टी-20 में भी दमदार रहा है और उन्हें टॉप ऑर्डर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

रुतुराज गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ भी शुभमन गिल को वनडे टीम में रिप्लेस कर सकते हैं. रुतुराज ने इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में जोरदार प्रदर्शन करके दिखाया था. रुतुराज की हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें रोहित शर्मा का जोड़ीदार बनाया जा सकता है. रुतुराज टी-20 में भी बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ