
Video: सिवान में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को लोगों ने सेब से तौला, आगे क्या हुआ?
बिहार विधानसभा चुनाव में सिवान से राजद प्रत्याशी मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में गांव वाले ओसामा पर फूलों की बारिश करते और सेब से तौलते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह सेब बच्चों में बांटे गए. ओसामा पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं. बीजेपी नेताओं और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन पर हमला बोलते हुए राजद पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाया है.
Written By News24 हिंदी


















