हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sidhu Moose Wala के परिवार ने दूसरे बेटे के जन्म पर यूं मनाईं खुशियां, पूरा पिंड बना हिस्सा

Sidhu Moose Wala Brother: सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता अपने नवजात बेटे के जन्म के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे। अब बलकौर सिंह और चरण कौर ने पूरे गांव में अपनी खुशियां बांटी हैं। मूसेवाला का गांव इस वक्त इस खुशखबरी का जश्न मनाता हुआ नजर आ रहा है। हर तरफ बस जश्न का माहौल दिख रहा है।

विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के भाई के पैदा होने का बन रहा जश्न

Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के घर आज खुशियों का माहौल बना हुआ है। 2 साल बाद आज इस घर में खुशियां लौटी हैं क्योंकि सिंगर की मां चरण कौर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। आज सुबह सिद्धू के पिता ने सोशल मीडिया पर सभी के साथ ये गुड न्यूज शेयर कर बेटे की मुंह दिखाई भी कर दी। जिसके बाद से हर तरफ न्यू पेरेंट्स बने इस कपल को बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।

इसी बीच अब इस परिवार ने अपनी खुशियों का हिस्सा अपने पूरे पिंड को बना लिया है। बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने अब पूरे गांव में अपने बेटे के होने की खुशी में मिठाई बांटी हैं। सभी गांव वाले अब इस न्यूज से बेहद खुश हैं और इस कपल को फिर माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। बता दें, जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी तो पूरा गांव एक होकर उनके मां- बाप का दर्द बांट रहा था और अब वो लोग इनकी खुशियों का हिस्सा बन गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें