
Sidharth Malhotra ने Yodha की रिलीज से पहले ही जीता दिल, दिव्यांग पिता का ख्याल रख बने संस्कारी बेटे
Edited By Ishika Jain

Edited By Ishika Jain
Sidharth Malhotra Yodha Screening: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘योद्धा‘ (Yodha) की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग राखी गई थी। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारों के साथ एक्टर का परिवार भी शामिल हुआ। ऐसे में अब इस स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक बार फिर एक्टर पर दिल हार बैठे हैं।
दरअसल, इस वीडियो में सिद्धार्थ की एक संस्कारी बेटे की इमेज देखने को मिल रही है। एक्टर फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त अपनी पत्नी कियारा का तो ध्यान रखते नजर आए ही। साथ ही वो अपने पापा का भी ख्याल रखते दिखे। दिव्यांग पापा का जिस तरह से सिद्धार्थ ख्याल रखे रहे हैं उसे देख उनके फैंस इम्प्रेस हो गए हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: