हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: शुक्र की लग्न स्थिति से इस राशिवालों को होगा लाभ, मिलेगा अपनों का साथ और बढ़ेंगी खुशियां

Mesh Rashifal 2025: आमतौर पर शुक्र की लग्न स्थिति से साधकों को लाभ होता है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि जून माह में शुक्र की लग्न स्थिति से किस राशिवालों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Mesh Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है, जो धन, सुख, प्रेम और वैभव के दाता हैं। जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह लग्न भाव में स्थित होते हैं तो उसे लग्न स्थिति कहा जाता है। अधिकतर स्थितियों में शुक्र की लग्न स्थिति का राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर व्यक्ति को धन, समृद्धि और सुखों की प्राप्ति होती है। उनकी त्वचा में निखार आने लगता है और व्यक्तित्व में सुधार होता है। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलता है और मन स्थिर रहता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, जून माह में शुक्र की लग्न स्थिति से मेष राशिवालों को खास फायदा होने के योग हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और मुश्किल घड़ी में अपनों का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस माह मेष राशिवालों को और कौन-कौन से ग्रहों की कृपा प्राप्त होगी तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola