Sholay Highest Paid Actor

जय या वीरू कौन था Sholay में हाईएस्ट पेड एक्टर? स्टार कास्ट की फीस उड़ा देगी होश

Sholay Highest Paid Actor: फिल्म शोले में हाईएस्ट पेड एक्टर कौन था अगर आप ये नहीं जानते तो सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। इस फिल्म के लिए सभी स्टार्स की फीस अमाउंट शॉकिंग है। अमिताभ और धर्मेंद्र की फीस में भी एक बड़ा अंतर है जो अकल्पनीय है। तो चलिए जानते हैं किसकी कितनी फीस थी।

Sholay Highest Paid Actor: साल 1975 में बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसे लगभग सभी ने देखा होगा। फिल्म का नाम है ‘शोले‘ (Sholay) और इसे सभी लोग बेहद पसंद करते हैं। लेकिन इसकी रिलीज के 48 साल बाद अब अगर हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली थी और सबसे महंगा एक्टर कौन था तो आप भी चौंक जाएंगे। तो बता दें, फिल्म में जया बच्चन ने छोटे से रोल के लिए 30 हजार रुपए लिए थे। वहीं, कालिया यानी विजू खोटे ने 10 हजार की फीस वसूली थी।

विज्ञापन

मैकमोहन ने 1 डायलॉग के लिए 12 हजार रुपए लिए थे। वहीं, गब्बर यानी अमजद खान ने 50 हजार रुपए लेकर ये रोल प्ले किया था। हेमा मालिनी का किरदार आज भी लोगों के मन में बसा है, बसंती का रोल प्ले करने के लिए एक्ट्रेस ने करीब 75 हजार की धनराशि वसूली थी। वहीं, अमिताभ फिल्म का सबसे अहम किरदार निभाते नजर आए थे और उन्हें इसके लिए 1 लाख की रकम चुकाई गई थी। हैरानी की बात तो ये है कि एक्टर संजीव कुमार ने अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस चार्ज की थी। उन्हें ठाकुर के किरदार के लिए 1 लाख 25 हजार रुपए दिए गए थे। वहीं, फिल्म में सबसे ज्यादा फीस धर्मेंद्र यानी वीरू ने ली थी जो कि डेढ़ लाख थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ