Sanjay Raut

महाराष्ट्र में फिर संजय राउत का सरकार बनाने का दावा, उद्धव पर किए कमेंट को लेकर NDA पर पलटवार

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र के शिवसेना (यूटीबी) नेता संजय राउत ने फिर से महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में उद्धव को अतृप्त आत्मा बताए जाने को लेकर एनडीए पर भी पलटवार किया। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में जनता की चुनी सरकार के साथ क्या हुआ? सबको पता है।

Shivsena (UTB) Leader Sanjay Raut: महाराष्ट्र में MVA की सरकार गिरने का दर्द अभी भी संजय राउत की जुबान पर है। संजय का कहना है कि जब तक महाराष्ट्र में वे सरकार नहीं बना लेंगे, तब तक उनकी आत्मा तृप्त नहीं होगी। लोकसभा चुनाव में एनडीए के नेताओं ने उद्धव ठाकरे को अतृप्त आत्मा बताया था। इस पर भी संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार अतृप्त आत्मा हैं। पहले इनका इलाज होना चाहिए। जब तक वे लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटा नहीं देते, चैन से नहीं बैठेंगे। उनकी आत्मा शांत नहीं होगी।

विज्ञापन

एनडीए की सरकार बनने के बाद सहयोगी दलों में मंत्री पद को लेकर मचे घमासान पर भी संजय ने चुटकी ली। राउत ने कहा की मोदी को पहले उन अतृप्त आत्माओं को शांति देनी चाहिए। जिस हिसाब से विभागों को बंटवारा मंत्रियों में किया गया है, उससे लगता है कि सभी लोगों की आत्माएं अतृप्त है। इसके बाद संजय राउत ने कई और मुद्दों पर एनडीए का घेराव किया। देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ