हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video : 'बस चच्चू-चच्चू करते रहते हैं, कहीं हमारा नाम न बदल दें', शिवपाल यादव का सीएम योगी पर तंज

Shivpal Singh Yadav On CM Yogi Adityanath : समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग काम नहीं करते हैं, सिर्फ नाम बदलते हैं।

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।

Shivpal Singh Yadav On CM Yogi Adityanath : समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग सिर्फ नाम बदलने का काम कर रहे हैं और कोई काम तो करते नहीं हैं। बस चच्चू चच्चू करते रहते हैं। कहीं ऐसा न हो कि हमारा और आपका नाम बदल दें। वे चच्चू चच्चू के नाम का माला जपते हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमलोग समाजवादी हैं और समाजवादी के लोग कभी बदलते नहीं हैं। भाजपा के लोग न तो किसानों के हित में काम करते हैं और न ही महंगाई पर रोक लगाते हैं और न ही बेरोजगारी पर काम करते हैं। ये लोग सिर्फ जनता में भ्रम फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के लोग सदन में झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का काम करते हैं। संभल के बाद हाथरस मामला भी बीजेपी के लिए काला धब्बा होगा।

वीडियो में देखें पूरी स्टोरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola