हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

CM से लेकर PM तक को मांगनी पड़ी माफी! महाराष्ट्र में NDA को कितना भारी पड़ेगा शिवाजी का 'अपमान'?

Shivaji Statue Collapse : महाराष्ट्र में शिवाजी की प्रतिमा का ढहना राज्य में सत्ताधारी एनडीए के लिए गले की फांस बन गया है। इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और शिवाजी के इस कथित अपमान ने एनडीए की राह में रोड़े खड़े कर दिए हैं। देखिए ये स्पेशल वीडियो स्टोरी।

विज्ञापन
महाराष्ट्र में शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले ने बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू कर दिया है। (एएनआई)

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने की घटना अब राजनीतिक मामले में बदल चुकी है। विपक्ष इसे लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष पर विपक्ष के दबाव का असर भी देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक इस वाकये को लेकर महाराष्ट्र की जनता से माफी मांग चुके हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि यह घटना एनडीए के लिए आगामी चुनाव में महंगी पड़ सकती है। एनडीए के नेता स्थिति संभालने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन चुनाव से ठीक पहले भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए आखिर कितना डैमेज कंट्रोल कर पाएगा यह देखने वाला होगा।

शिवाजी की प्रतिमा ढहने को लेकर तीखी आलोचना का सामना कर रहे सीएम शिंदे ने गुरुवार को माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं महान शासक के 100 बार पैर छूने और माफी मांगने में कोई संकोच नहीं करूंगा। शिंदे ने कहा कि राजनीति करने के लिए और भी मुद्दे हैं। महाराष्ट्र में पूजनीय शिवाजी को राजनीति से दूर रखना चाहिए। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र की जनता से सिर झुकाकर माफी मांगी। उल्लेखनीय है कि खराब मौसम के बीच बीते सोमवार को शिवाजी की प्रतिमा ढग गई थी। इस प्रतिमा का अनावरण खुद पीएम मोदी ने पिछले साल दिसंबर में किया था। देखने वाली बात यह होगी कि यह मुद्दा विधानसभा चुनाव पर किस तरह असर डालता है और एनडीए इसे कैसे संभालता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें