Sanjay Raut on Delhi CM Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली शराब नीति घोटाले में कल दिल्ली की पीएमएलए कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। इसके बाद आज ईडी उनकी जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची जहां कोर्ट ने सुनवाई जारी रहने तक उनकी जमानत पर रोक लगा दी। अब इस पूरे मामले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि एक सिटिंग सीएम को पकड़कर सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि वे दिल्ली जैसे राज्य का सीएम है और मोदी जी को बार-बार हराते हैं। इसलिए चुनाव के वक्त उन्हें अरेस्ट कर लिया। कोई एविडेंस नहीं, कोई कानून नहीं। पिछले 3 महीने से केजरीवाल जी जेल में थे। इनके अलावा इनके दो मंत्री भी जेल में हैं। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के अलावा महाराष्ट्र और बंगाल के कई पूर्व मंत्री जेल में हैं।
संजय राउत ने कहा कि मेरी पार्टी दिल्ली की पीएमएलए कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल जी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। ईडी पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर टेररिज्म फैला रही है। क्या ईडी-सीबीआई सुधर जाएगी। इस देश के लोगों ने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के खिलाफ जनमत दिया है, तो क्या ईडी- सीबीआई सुधर जाएगी? जनता का जनमत के जरिए संदेश है कि आप सुधर जाएं। वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा?
संबंधित खबरें
वाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक, बेल्जियम से आई 200 टन की मशीन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
18 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
19 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoIND vs WI: दूसरे ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका
1 day agoIPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 बड़े नाम, लिस्ट में CSK-MI के दिग्गज भी शामिल
1 day ago101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoबढ़ने वाले हैं AC-फ्रिज और वॉशिंग मशीन के दाम, 1 अक्टूबर से महंगे होंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
2 days agoवनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, एक दिन में बने 6 शानदार शतक
3 days agoVideo: घर की गलतियां बनती है दरिद्रता का कारण, भूलकर भी न करें ऐसा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines