हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: शिवलिंग की गलत परिक्रमा का शरीर पर पड़ता है अशुभ प्रभाव, जानें नियम

Shivling Ki Parikrama Ka Niyam: भगवान शिव की पूजा समाप्त करने से पहले शिवलिंग की परिक्रमा की जाती है। मान्यता है कि शिवलिंग की गलत तरीके से की गई परिक्रमा का अशुभ प्रभाव शरीर पर पड़ता है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शिवलिंग की परिक्रमा करने से जुड़े नियमों के बारे में।

विज्ञापन

Shivling Ki Parikrama Ka Niyam: भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र व पावन महीना चल रहा है। इस दौरान महादेव को खुश करने के लिए शिवलिंग की पूजा की जाती है, जो कि भगवान शिव के निराकार रूप हैं। शिवलिंग की पूजा करने से भक्तों को शिव जी की पूजा के समान ही फल मिलता है। शिव पुराण के अनुसार, सबसे पहले भगवान गणेश फिर देवी पार्वती और फिर नंदी महाराज की पूजा की जाती है। अंत में भगवान शिव की निराकार रूप यानी शिवलिंग के रूप में पूजा होती है। सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है, जिसके बाद चंदन, बेलपत्र, फूल, घी, दही और अक्षत आदि पूजा सामग्री चढ़ाई जाती है। इस दौरान निरंतर मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए।

हालांकि पूजा का समापन शिवलिंग की परिक्रमा के साथ होता है, जिससे जुड़े कई नियम हैं। यदि व्यक्ति गलत दिशा और तरीके से परिक्रमा करता है तो उसका अशुभ प्रभाव उसके शरीर पर पड़ता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि शिवलिंग की परिक्रमा किस दिशा और कैसे करनी चाहिए तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola