Video: तुला राशि वाले आज ही धारण करें ये रुद्राक्ष, सेहत के साथ-साथ धन-संपदा में भी होगा सुधार

Rudraksha Benefits: रुद्राक्ष को शिव जी का प्रतीक माना जाता है, जिसे धारण करने से विशेष लाभ होता है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि तुला राशि वालों के लिए कौन-सा रुद्राक्ष धारण करना शुभ होता है.

Rudraksha Benefits

Rudraksha Benefits: प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे जीवन में हर खुशी मिले, लेकिन कई लोगों की ये इच्छा पूरी नहीं हो पाती है. कई बार कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण जीवन की खुशियों पर ग्रहण लग जाता है. हालांकि, कुछ उपायों को करके जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है. वहीं, जब ये उपाय राशि अनुसार किए जाते हैं तो उनका सकारात्मक प्रभाव जीवन पर जल्दी और लंबे समय तक रहता है. यदि आपके जीवन में सुख, समृद्धि या ऐश्वर्य की कमी है तो आप रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं. हालांकि, रुद्राक्ष कई प्रकार के होते हैं, जो हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होते हैं.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की मानें तो तुला राशि वालों के लिए 7 मुखी, 13 मुखी या गणेश रुद्राक्ष को धारण करना शुभ होता है. इन रुद्राक्षों को धारण करने से तुला राशि वालों के जीवन में स्थिरता आती है और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. इसके अलावा सेहत में भी सुधार देखने को मिलता है. यदि आप सुखी जीवन के अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ