IPL 2025 - 2025-05-18T201939.397
विज्ञापन

RR vs PBKS: पंजाब के इन 5 खिलाड़ियों ने पलटा मैच का पासा, जायसवाल-जुरेल का अर्धशतक हुआ बेकार

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब ने जीत हासिल की। पंजाब की ओर से 5 खिलाड़ी जीत के हीरो रहे।

RR vs PBKS: 18 मई को सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब ने 10 रनों से जीत हासिल की और प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 219 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान 209 रन ही बना सकी। हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान इस मैच को आसानी से जीत लेगी। क्योंकि यशस्वी जायसवाल ने 25 गेंदों में 50 और वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में 40 रन बनाए थे।

लेकिन पंजाब की ओर से 3 गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। मार्को जान्सन ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा हरप्रीत बरार को 3 और अजमतुल्लाह उमरजई को 2 सफलता मिली। वहीं बल्लेबाजी में नेहाल वढ़ेरा 70 और शशांक सिंह ने 59 रनों की पारी खेली। पंजाब के ये 5 खिलाड़ी जीत के हीरो रहे। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ