---विज्ञापन---

Video: शादी में हो रही है देरी या विरोधी कर रहे हैं परेशान? तो कन्या पूजन में कन्याओं को ये गिफ्ट देने से होगा लाभ

Kanya Pujan 2025: कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को गिफ्ट देना शुभ होता है. वहीं, यदि व्यक्ति अपनी परेशानी के अनुसार कन्याओं को गिफ्ट देता है तो उसे लाभ जरूर होता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कन्या पूजन पर कन्याओं को कब-कौन सा गिफ्ट देना चाहिए.

Credit- News24 Graphics

Kanya Pujan 2025: शारदीय नवरात्रि के व्रत का पारण कन्या पूजन करने के बाद ही होता है. कन्या पूजन के दौरान 7 से 11 कन्याओं को घर बुलाया जाता है और उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया जाता है. हालांकि, कन्याओं के साथ एक बालक होना भी जरूरी होता है. बालक को लंगूर कहा जाता है, जिसकी पूजा बटुक भैरव के रूप में की जाती है. साल 2025 में 30 सितंबर को नवरात्रि की अष्टमी की पूजा हो गई है, जिसके बाद अब 1 अक्टूबर को नवमी की पूजा होगी. इन दोनों ही दिन कन्या पूजन करना शुभ रहता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन के दौरान कन्याओं और बालक को गिफ्ट देकर ही विदा किया जाता है. हालांकि, यदि व्यक्ति कुछ विशेष चीजों को गिफ्ट के तौर पर देता है तो उसे अपनी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. जैसे कि जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है, उन्हें कन्या पूजन के दौरान 5 साल की कन्या को खाना खिलाना चाहिए. साथ ही उन्हें पूरी श्रृंगान सामग्री भेंट करें. इस उपाय से आपकी शादी की राह में आ रही बाधा दूर हो सकती है.

वहीं, पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए 4 साल की कन्याओं को भोजन कराना चाहिए और उन्हें खीर व पीले रंग के रेशमी कपड़े देने चाहिए. यदि आप विरोधियों से छुटकारा पाने के उपाय के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: दशहरा से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, बुध-गुरु बनाएंगे ‘केंद्र दृष्टि योग’

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2025 03:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Nidhi Jain

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola