---विज्ञापन---

शरद पवार ने​ बिछा दिया जाल, फंस गए भतीजे अजित पवार

Sharad Pawar Ajit Pawar: दिग्गज नेता शरद पवार ने उनसे बगावत करने वाले अपने भतीजे अजित पवार के लिए बड़ा जाल बिछाया है। शरद पवार ने अजित को चौतरफा घेरने की तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं कि अजित को उनके गढ़ में कैसे घेरा जा सकता है।

विधानसभा चुनाव में फिर चाचा-भतीजे आमने-सामने।
---विज्ञापन---

Sharad Pawar Ajit Pawar: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति तेज हो गई है। सियासी दलों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए मोर्चा खोल दिया है। इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले शरद पवार ने अपने भतीजे और एनडीए में शामिल अजित पवार को मात देने के लिए जाल बिछा दिया है।

बारामती के तीन बड़े नेताओं को किया तैयार

दरअसल, शरद पवार ने अजित पवार के गढ़ बारामती में तीन बड़े नेताओं को तैयार किया है। जानकारों के अनुसार, कांग्रेस विधायक संग्राम थोपते और उनका परिवार, बीजेपी नेता हर्षवर्धन पाटिल और उनका परिवार और शिवसेना के विजय शिवतरे के साथ ही उनके समर्थक अजित को मात देने के लिए ताल ठोक चुके हैं।

---विज्ञापन---

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि तीन बड़े नेताओं को अजित पवार के खिलाफ सक्रिय करने के पीछे शरद पवार का हाथ है। शरद पवार पिछले दिनों अपना 40 साल पुराना बैर भुलाकर थोपते परिवार से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

First published on: Mar 23, 2024 07:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola