Shani Vakri 2025
विज्ञापन

Video: 17 अक्टूबर तक वक्री शनि बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की मुसीबत, लडाई-झगड़ों से रहें दूर

Shani Vakri 2025: कर्मफल दाता शनि इस वक्त वक्री अवस्था में हैं, जिसका अशुभ प्रभाव मकर राशिवालों के ऊपर पड़ रहा है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मकर राशि के मासिक राशिफल और अक्टूबर माह के उपायों के बारे में.

Shani Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का खास महत्व है, जिसे कर्म और न्याय का देवता माना जाता है. जो लोग बुरे कर्म करते हैं, उन्हें शनि देव के क्रोध का सामना करना पड़ता है. साथ ही जीवन में आएदिन परेशानियां आने लगती हैं. हर चीज को पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है. इसके अलावा सेहत भी अच्छी नहीं रहती है. व्यक्ति को शनि के राशि गोचर, नक्षत्र गोचर, वक्री चाल, मार्गी चाल, उदय और अस्त अवस्था से भी लाभ या नुकसान होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय शनि की वक्री चाल का अशुभ प्रभाव मकर राशि के जातकों के ऊपर पड़ रहा है. ऐसे में मन में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनका सहकर्मियों से मतभेद और अधिकारियों से विवाद होना संभव है. इसके अलावा किसी भी काम में मन नहीं लगेगा, बल्कि मनोबल में कमी आएगी.

खासकर, 17 अक्टूबर 2025 तक मकर राशिवालों को शनि की वक्री चाल से सावधान रहना होगा. जितना हो सकें, उतना लडाई-झगड़ों से दूर रहें और किसी भी व्यक्ति की बातों में आकर कोई कदम न उठाएं. यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य ग्रहों का अक्टूबर माह में मकर राशिवालों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ