Video: पति-पत्नी को नजदीक लाएंगे शनि महाराज, गोचर के शुभ प्रभाव से इस राशि वालों को यात्राओं से भी होगा लाभ

Kanya Rashifal 2026: कर्म-न्याय के दाता शनि 2026 में वक्त-वक्त पर कन्या राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे, जिससे रिश्तों से लेकर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. चलिए विस्तार से जानते हैं 2026 में कन्या राशि वालों पर पड़ने वाले शनि गोचर के प्रभाव के बारे में.

Kanya Rashifal 2026

Kanya Rashifal 2026: जन्म कुंडली में शनि ग्रह का सही स्थान पर विराजमान होना बेहद जरूरी है, अन्यथा व्यक्ति को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खासकर, खराब सेहत, आर्थिक स्थिति में गिरावट, घर-परिवार में झगड़ा और असफलता का सामना करना पड़ता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि साल 2026 में समय-समय पर कन्या राशि वालों को शनि महाराज की विशेष कृपा से लाभ होगा. मुख्य तौर पर पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आएगी. साथ ही कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा.

विज्ञापन

दरअसल, साल 2026 में आपके सातवें भाव में शनि का गोचर होगा, जिस कारण जीवनसाथी से लेकर घर के प्रत्येक सदस्य से आपको अपना रिश्ता सुधारने का मौका मिलेगा. इसके अलावा आपको नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का अवसर मिलेगा, जो लाभ पहुंचाएंगे. कन्या राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में और अधिक जानने के लिए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ