Shani ki Sade Sati ke Upay

Video: शनि की साढ़े साती से छुटकारा पाने के लिए करें शंख का ये उपाय, जल्द मिलेगी सफलता!

Shani ki Sade Sati ke Upay: धार्मिक मान्यता के अनुसार, शंख बेहद पवित्र होता है। घर में इसे स्थापित करने से विशेष लाभ मिलते हैं। साथ ही कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति भी मजबूत होती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शंख के चमत्कारी उपायों के बारे में।

Shani ki Sade Sati ke Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़े साती लगती है, तो उन्हें विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि देवता के नकारात्मक प्रभाव के कारण उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती है। इसी के साथ उन्हें पेट और सिर से जुड़ी समस्याएं भी परेशान करती हैं, लेकिन कुछ अचूक उपाय करके शनि की साढ़े साती से छुटकारा पाया जा सकता है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको शनि की साढ़े साती से मुक्ति पाने के लिए शंख के चमत्कारी उपायों के बारे में बताएंगे। दरअसल, शंख को धन की देवी मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है, इसलिए घर में शंख की स्थापना करने से कई लाभ मिलते हैं। यदि आप भी शंख के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ