हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में करें ये उपाय, कम होंगी परेशानियां!

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या इस समय कई राशियों के ऊपर चल रही है, जिसके कारण उन्हें किसी भी काम में सफलता नहीं मिल रही है। चलिए डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान करने वाले अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

कर्मफल दाता शनि का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। नवग्रहों में शनि एक ऐसा ग्रह है जो सबसे लंबी अवधि के दौरान किसी भी राशि में विराजमान रहते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 01 मिनट पर शनि ने मीन राशि में गोचर किया था। इससे कुछ राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो गई है। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव लगभग साढ़े सात साल तक रहता है, जबकि ढैय्या के दौरान व्यक्ति को ढाई साल तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस समय मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। जबकि कुंभ राशि पर तीसरा और मीन राशि पर दूसरा चरण चल रहा है। इसके अलावा सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। जबकि 2025 में कर्क और वृश्चिक राशि वालों को ढैय्या से मुक्ति मिली है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान यदि व्यक्ति कोई उपाय करता है तो उसे शनि के अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ता है।

आज डॉ. श्रीपति त्रिपाठी आपको शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में करने वाले अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप जानना चाहते हैं उन उपायों के बारे में तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola