---विज्ञापन---

Video: शनि गोचर और ढैय्या से इस राशि का जीना होगा मुहाल, पुराने रोग फिर करेंगे परेशान!

Singh Rashifal: साल 2025 में शनि के गोचर करने से सिंह राशि के जातकों के ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो रही है, जो उनके लिए शुभ नहीं रहेगी। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सिंह राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में।

29 मार्च से रहना होगा सावधान!
---खबर नीचे जारी है---

Singh Rashifal 2025: कर्मफल दाता शनि को दुख, बीमारी, शोक और मृत्यु आदि का दाता माना गया है, जो एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल शनि देव करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करने वाले हैं। साल 2025 में 29 मार्च को शनि देव कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि गोचर के कारण जहां कुछ लोगों को शनि की ढैय्या का सामना करना पड़ेगा, तो कुछ जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट से सिंह राशि के जातकों के ऊपर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी, जो 3 जून 2027 तक चलेगी।

29 मार्च के बाद से सिंह राशि के जातकों के जीवन में परेशानियों का आगमन होगा। जहां कुछ लोगों को पुराने रोग का दर्द फिर परेशान करेगा, तो कुछ जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी और कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा जुलाई से नवंबर के बीच शनि वक्री से भी सिंह राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। नहीं तो उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि की ढैय्या के कारण सिंह राशि के जातकों को इस वर्ष और कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि, होगा अपार धन लाभ!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 17, 2025 01:44 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola