Video: शनि-बृहस्पति की कृपा से इस राशि वालों की सेहत में होगा सुधार, जल्द कुंवारों को भी मिल सकती है खुशखबरी

Tula 2026 Rashifal & Astro Upay: शनि और बृहस्पति, दोनों ही शक्तिशाली ग्रह हैं, जिनका साथ तुला राशि वालों को साल 2026 के कई महीनों में मिलेगा. ऐसे में करियर में सफलता, सेहत में सुधार और शादी होने के योग हैं.

Tula 2026 Rashifal & Astro Upay

Tula 2026 Rashifal & Astro Upay: साल 2025 तुला राशि वालों के लिए जैसा भी गया हो, वर्ष 2026 में इन्हें बड़ी सफलता मिलने की पूरी संभावना है. इसके अलावा सेहत में सुधार और शादी होने के भी योग हैं. दरअसल, साल 2026 में तुला राशि वालों को कई ग्रहों का साथ मिल रहा है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि तुला राशि वालों को इस साल की शुरुआत से लेकर 2 जून 2026 तक गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति की कृपा से शुभ फल मिलेंगे. इस दौरान आप सेहतमंद महसूस करेंगे.

विज्ञापन

जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उन्हें साल की शुरुआत व वर्ष के आखिरी कुछ महीनों में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. इस साल शनि महाराज भी आपकी मदद करेंगे. यदि नौकरीपेशा जातक मेहनत करेंगे तो निराशा नहीं मिलेगी. हालांकि, केतु ग्रह और बुध देव का तुला राशि वालों पर सालभर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

अन्य ग्रहों के प्रभाव की जानकारी ऊपर दिए गए वीडियो में मिल जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ