भारतीय क्रिकेट के लिए 8 दिसंबर की तारीख किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। एक ही दिन में भारत की तीन टीमों को अलग-अलग जगह हार का मुंह देखना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत की मेंस टीम ने नाक कटाई और टीम इंडिया को 10 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी। कंगारुओं के आगे भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। दिग्गज खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे।
भारतीय टीम का एसीसी अंडर-19 एशिया कप जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत की अंडर-19 टीम को 59 रन से पटखनी दी। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, टीम इंडिया की महिला टीम को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 122 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की बैटर्स ने भारतीय बॉलर्स की जमकर धुनाई करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 371 रन लगाए, जिसके जवाब में हरमनप्रीत एंड कंपनी 249 रन बनाकर ही ढेर हो गई।
यह भी पढ़ें: कमिंस को तीसरे टेस्ट में इस स्टार खिलाड़ी को करना होगा बाहर! एडिलेड में जोरदार रहा था प्रदर्शन
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
7 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
10 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
13 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
14 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines