Untitled design - 2024-12-09T113626.911

VIDEO: एक दिन में मिली तीन हार, वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया हुई शर्मसार!

भारतीय क्रिकेट के लिए 8 दिसंबर का दिन बेहद शर्मनाक रहा। ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया को 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी। वहीं, अंडर-19 एशिया कप का खिताब भी हाथ से फिसल गया।

भारतीय क्रिकेट के लिए 8 दिसंबर की तारीख किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। एक ही दिन में भारत की तीन टीमों को अलग-अलग जगह हार का मुंह देखना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत की मेंस टीम ने नाक कटाई और टीम इंडिया को 10 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी। कंगारुओं के आगे भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। दिग्गज खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय टीम का एसीसी अंडर-19 एशिया कप जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत की अंडर-19 टीम को 59 रन से पटखनी दी। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, टीम इंडिया की महिला टीम को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 122 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया की बैटर्स ने भारतीय बॉलर्स की जमकर धुनाई करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 371 रन लगाए, जिसके जवाब में हरमनप्रीत एंड कंपनी 249 रन बनाकर ही ढेर हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ