Cow Shakira

Video: 1 दिन में देती है 80 लीटर से ज्यादा दूध, मिलिए 'शकीरा' से; कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Mahaul Kya Hai: न्यूज 24 के स्पेशल प्रोग्राम माहौल क्या है में आज जानिए हरियाणा के करनाल की ‘शकीरा’ गाय के बारे में जिसने रिकॉर्ड बनाया है। यह गाय एक दिन यानी 24 घंटे में सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड है। इसी साल इस गाय ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान शकीरा ने 24 घंटे में 80 किलो से ज्यादा दूध दिया था। देखिए ये खास वीडियो स्टोरी।

Mahaul Kya Hai : हरियाणा का करनाल बासमती चावल और गायों के लिए जाना जाता है। इसे लेकर इसका अलग ही इतिहास है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं यहां की एक खास गाय के बारे में जिसका नाम शकीरा है। इस गाय ने इसी साल पूरे एशिया में एक रिकॉर्ड बनाया है। इस गाय ने 24 घंटे में 80 लीटर से ज्यादा दूध दिया। एशिया में किसी गाय ने इतनी अवधि में इतना दूध नहीं दिया है। शकीरा नाम की यह गाय करनाल के झांझड़ी में एक गोशाला में रहती है। दो भाई सुनीश और शैंकी इसकी देखभाल करते हैं। न्यूज24 के खास कार्यक्रम ‘माहौल क्या है?’ में जानिए इसी स्पेशल गाय के बारे में।

विज्ञापन

सुनील का कहना है कि शकीरा को रोज 40 किलो साइलेज के साथ 2 किलो सूखी तूड़ी, 10 किलो हरा चाला और 20 किलो मिक्स फीड खिलाया जाता है। दोनों भाई पिछले करीब 12 साल से डेयरी के काम में एक्टिव हैं। शकीरा की उम्र लगभग साढ़े 6 साल है। वह 4 बच्चों को जन्म दे चुकी है। यह गाय एचएफ नस्ल की गाय है। इसकी औसत कीमत 2 लाख रुपये होती है। गाय के हिसाब से इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये तक जा सकती है। सुनील बताते हैं कि कुछ लोग तो शकीरा को खरीदने के लिए 20 लाख तक देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोई 1 करोड़ रुपये भी दे तो भी हम इसे नहीं देने वाले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ