IPL 2025 - 2025-04-27T211837.221
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले पर 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बेशर्मी, भारत के खिलाफ उगला जहर

Pahalgam terrorist attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की जान गई। आतंकियों ने 26 पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था। इस घटना के बाद दुनिया के लगभग देशों ने कड़ी निंदा की है। वहीं कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी इस हमले को गलत बताया, जिसमें मोहम्मद हफीज और बासित अली जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि अब इस हमले के बाद पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ जहर भी उगल दिया है। शाहिद अफरीदी ने कहा कि भारत को इसका सबूत देना चाहिए कि आंतकी हमला पाकिस्तान ने किया है। वहीं लिस्ट में दूसरा नाम पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी साजिद खान का आता है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इशारों ही इशारों में भारत के खिलाफ आग उगला है। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने लिखा कि पाकिस्तान को मिटाने वाला दुनिया में कोई पैदा नहीं हुआ है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ