हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ATM ट्रांजेक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव, इस बैंक ने बनाई ग्राहकों के लिए नई पॉलिसी

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए ATM लेनदेन फीस और मुफ्त लेनदेन की सीमा में कुछ बदलाव किए हैं। अगर आप भी SBI के ग्राहक हैं, तो पैसे निकालने से पहले बदलाव के बारे में जान लें।

विज्ञापन

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव अपने कस्टमर्स के लिए एटीएम ट्रांजैक्शन शुल्क और फ्री एटीएम यूज करने की लिमिट को लेकर किया गया है। दरअसल, एटीएम इस्तेमाल करने की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। बैंक के यह नए नियम 1 फरवरी 2025 से लागू किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक ने फीस स्ट्रक्चर को बेहतर और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया है। इससे SBI और दूसरे बैंक ATM पर फाइनेंसियल और नॉन-फाइनेंसियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन प्रभावित होंगे।

नई पॉलिसी के तहत सभी मेट्रो या नॉन-मेट्रो यूजर्स अब हर महीने SBI एटीएम से 5 फ्री ट्रांजैक्शन और दूसरे बैंक एटीएम से 10 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। दूसरा, 25,000 रुपये से 00 के बीच एवरेज मंथली बैलेंस रखने वाले यूजर्स को दूसरे बैंक एटीएम पर पांच फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। तीसरा 1 लाख रुपये से ज्यादा काएवरेज मंथली बैलेंस रखने वाले अकाउंट होल्डर्स को SBI और दूसरे बैंक एटीएम दोनों से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। इस वीडियो में देखिए पूरी जानकारी।

ये भी देखें: ‘तहव्वुर राणा को फांसी होनी चाहिए’; 26/11 के हीरो की मांग, देखें News24 से क्या कहा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola