Sawan 2026: महादेव के आशीर्वाद से बीमारियां और संकट दूर हो सकते हैं. महादेव के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भक्तों को कई लाभ मिलते हैं. यह मंत्र बहुत ही लाभकारी है. यह सिर्फ सावन महीने में ही नहीं, बल्कि सालभर में कभी भी जाप करना लाभकारी होता है. इस मंत्र के महत्व को बताने के लिए पंडित सुरेश पांडेय ने एक कहानी बताई है. आइये इस कहानी के बारे में जानते हैं.
महामृत्युंजय मंत्र की महिमा
एक बार एक परिवार संत का दर्शन करने मध्य प्रदेश जा रहे थे. ताज एक्सप्रेसवे पे गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. उसमें तीन लोग ऑन स्पॉट मर गए. एक जो चला रहा था वह उन लोगों का दामाद था. वह मरा नहीं लेकिन बुरी हालत में जख्मी हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया. वो कोमा में चार महीने तक रहा था. एक बार उसकी पत्नी अपने चाचा के साथ हमारे पास आई. मैंने उसकी कुंडली देखी तो उसमें अल्पायु योग था. उस लड़की का भाव और दुख देखकर के मुझे लगा कुछ तो हो सकता है. तो मैंने कहा देखो बेटा संभावनाएं तो कम है. लेकिन एक उपाय ऐसा है जिससे लाभ मिल सकता है.
ये भी पढ़ें – कन्या राशि वाले रहें सावधान, मुश्किल भरे रहेंगे आपके दिन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
उसे महामृत्युंजय मंत्र से 8000 आहुति हवन कराने के लिए कहा. मैंने उन्हें उपाय बताया कि, 5 किलो काला तिल, दो किलो चीनी, एक किलो शहद और 1 किलो घी ले लो. यह चारों चीजों को मिला करके आम की लकड़ी से हवन करें, हवन में ब्राह्मणों के द्वारा महामृत्युंजय मंत्र से 8000 आहुति हवन कर दो. इस उपाय को करने से उन्हें लाभ हुआ, श्रद्धा पूर्वक मंत्र जाप और पूजा करने से आठवें दिन वो लड़का आंख खोल दिया और एक महीने के अंदर वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गया. आज वह पूरा अपने व्यवसाय को चलाता है. मंत्र की महिमा को समझाने के लिए पंडित सुरेश पांडेय ने यह कहानी बताई है. इसके बारे में पूरा जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
40 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
13 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
19 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
19 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines