Video: ED की रेड के बाद Saurabh Bharadwaj का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिखाए कागज

Video: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की रेड हुई। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम आतिशी ने सरकार पर निशाना साधा। आज रेड को लेकर खुद सौरव भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Saurabh Bhardwaj

Video: सौरभ भारद्वाज के घर ईडी की रेड हुई। इस रेड को लेकर आम आदमी पार्टी ने कई सवाल उठाए। वहीं, खुद सौरभ भारद्वाज ने इसको लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने रेड से जुड़े कई खुलासे किए। सौरव भारद्वाज ने कहा कि ‘ED के असिस्टेंट डायरेक्टर मलिक अरोरा ने सौरभ भारद्वाज का स्टेटमेंट किसी को अपने लैपटॉप से सेंड किया था। फिर उसके कहने पर एक हिस्सा हाइलाइट करके लाए और उसको स्टेटमेंट से हटाने का दबाव बनाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि ED के अफसर लोगों का स्टेटमेंट डिक्टेट कैसे कर सकते हैं?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इन लोगों ने देश की हालत क्या कर दी है। इन्हें कुछ तो शर्म करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी लाइफ में सैकड़ों लोगों के साथ काम किया, लेकिन कोई एक भी कह दे कि हमने उनसे पैसे लिए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे फंसाने की कोशिश की गई है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ