Kaaba house of Allah
विज्ञापन

Video: काबा शरीफ में क्यों नहीं है एक भी बल्ब? जानिए इसके पीछे की वजह

Video: इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र जगह मक्का-मदीना को माना जाता है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में लोग हज के लिए पहुंचते हैं। काबा के बारे में कहा जाता है कि इसके अंदर एक भी लाइट नहीं लगाई गई है। क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है?

Video: काबा शरीफ सऊदी अरब के मक्का में स्थित है। इसके दीदार के लिए दुनियाभर के मुसलमान हर साल वहां पहुंचते हैं। काबा को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आती हैं। क्या आप जानते हैं कि काबा के अंदर एक भी लाइट नहीं है? कहा जाता है कि काबा के अंदर कोई भी इलेक्ट्रिक बल्ब नहीं लगाया गया है। इसके बावजूद भी उसमें अंदर अंधेरा नहीं रहता है। इसको लेकर मान्यता है कि यह जगह खुद अल्लाह का घर है। इसको साफ सुथरा रखने के लिए भी इसमें किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि, लाइट न होकर को लेकर अलग-अलग मत हैं।

इस्लाम में काबा की तरफ ही लोग सजदा करते हैं। काबा शरीफ सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि एकता का प्रतीक है। यहां पर अमीर-गरीब, राजा-गुलाम, गोरे-काले का कोई भेद नहीं किया जाता है। यहां पर आने वाले लोग केवल अल्लाह के लिए आते हैं। अपने गुनाहों की माफी के लिए दुआएं करते हैं। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ